![]() |
| प्रज्वल रेवन्ना |
यह सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था कि प्रज्वल को जांच के लिए पुलिस थाने सुरक्षित लाया जा सके.
बेंगलुरु: जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना, जो कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं, शुक्रवार तड़के जर्मनी से लौटे। उनके यहां पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद, विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सांसद प्रज्वल रेवन्ना (33) के म्यूनिख से बेंगलुरु लौटते ही, एसआईटी ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
प्रज्वल को सुरक्षित रूप से पुलिस थाने लाने के लिए, हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल (33) पर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। आरोप लगने के करीब एक महीने बाद प्रज्वल बेंगलुरु लौटे, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें हिरासत में लेकर एसआईटी को सौंप दिया।
सूत्रों के अनुसार, औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसआईटी ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।
